ब्यूरो वाराणसी- कैलाश सिंह विकास
वाराणसी यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह अस्सी घाट जाने वाले मुख्य मार्ग का है । अस्सी घाट पर रोजाना हजारों लोग गंगा स्नान करने वाह गंगा घाटों पर घूमने आते हैं साथ ही अस्सी घाट पर आयोजित सुबह बनारस में शामिल होने के लिए देसी और विदेशी पर्यटक भी रोजाना आते हैं । अस्सी घाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही विगत 4 दिनों से सीवर का पानी सड़क पर झरने की तरह बह रहा है, लोग इस गंदे सीवर के पानी से आने-जाने के लिए मजबूर हैं, यहां तक की सुबह बनारस में शामिल होने के लिए देसी नहीं विदेशी पर्यटक भी इसी सीवर युक्त पानी से होकर जाने को मजबूर हैं । प्रधानमंत्री मोदी जी जिस स्वच्छता अभियान को लेकर पूरे देश में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं उसी काशी में उनके संसदीय क्षेत्र में नगर निगम उनके साख को बट्टा लगा रहा है।
मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में रोज ही कोई ना कोई वीवीआइपी व प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी का लगभग हर महीने में दो-तीन बार आगमन जरूर होता है । इसके बावजूद इस तरह की गंदगी समझ से परे है । जिस जगन्नाथ गली में मोदी जी ने झाड़ू लगाकर पूरे देश में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया आज भी वह गली उसी तरह से बदहाल है। वहीं अस्सी घाट पर जाने वाले मार्ग पर विगत कई दिनों से सीवर का गंदा पानी भरा है क्षेत्र के पार्षद जो बात बात पर फेसबुक पर अपना फोटो डालकर स्वच्छता का राग अलापते रहते हैं उनको भी शायद यह सीवर का गंदा पानी दिखाई नहीं दे रहा है । गंगा स्नान कर आने वाले इसी नर्क से होकर आने-जाने को मजबूर है। सबसे आश्चर्य की बात है कि नगर निगम द्वारा इन दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन नगर निगम के आला अधिकारियों को अस्सी घाट मार्ग पर विगत 4 दिनों से बह रहे इस सीवर का गंदा पानी दिखाई नहीं दे रहा हैं। क्या यही है नगर निगम का स्वच्छता अभियान।। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि कुछ ऐसे ही स्थिति काशी के सभी गलियों का है । नगर के मुख्य सड़कों को तो साफ सुथरा कर दिया जता है लेकिन गलियों की स्थिति बदहाल है लोगों के लाख शिकायत के बावजूद नगर निगम के अधिकारी किसी की सुनते नहीं हैं वह सिर्फ अपने अनुसार अपनी मनमानी करते हैं।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।