उन्नाव -मगरवारा रेलवे स्टेशन पर गिट्टी उतारती मालगाड़ी बेपटरी हो गई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

उन्नाव -मगरवारा रेलवे स्टेशन पर गिट्टी उतारती मालगाड़ी बेपटरी हो गई


रिपोर्ट -उमेश शुक्ला 

कानपुर लखनऊ रेलवे ट्रैक पर उन्नाव के मगरवारा रेलवे स्टेशन पर गिट्टी उतारती मालगाड़ी बेपटरी हो गई.. मालगड़ी के 8 पहिये पटरी से उतर गए.. मालगाड़ी के पहिये डिरेल होने से ट्रैक भी क्षतिग्रस्त भी हो गया..  जिसके चलते स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया.. फ़िलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आधे वैगन काट कर मालगाड़ी को उन्नाव की ओर रवाना कर दिया गया है..जिसके बाद  रेल यातायात सामान्य हो गया है.. घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट सीओ मौके पर पहुंचे गए हैं.. वही लखनऊ से घटना की जानकारी मिलते ही.. डीएसओ एके यादव सीनियर मंडलीय अभियंता हरीश कुमार आनन फानन मगरवारा रेलवे स्टेशन पहुंच गए.. बैरहाल छतिग्रस्त वगैन को हटाने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी कानपुर से मगरवारा पहुँच गयी है.. वहीं सीओ सिटी उन्नाव उमेश चन्द्र त्यागी ने बताया ये मालगड़ी.. कानपुर से आने वाली लूप लाइन का पूरा मामला है


आपको बता दें ये कोई पहला हादसा नही है कानपुर लखनऊ रेलवे ट्रैक अब भी काफी जर्जर हालत में है गनीमत ये रही की.. ये मालगड़ी थी.. अगर इस जगह पर कोई ट्रेन होती तो काफी बड़ी तादात में जन हानी होने की आशंका थी...

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।