प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन का निधन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन का निधन


तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन का पचपन साल की उम्र में बुधवार निधन हो गया. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. भगवती बेन पिछले काफी समय से बीमार थीं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थीं. भगवती बेन का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.

भगवती बेन पिछले कुछ वक्त से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ट्रीटमेंट ले रही थीं. उन्हें बीपी, किडनी, डायबिटीज़ से जुड़ी दिक्कत थी, इसी वजह से उन्हें  पैरालेसिस हो गया था.

प्रहलाद मोदी पीएम नरेंद्र मोदी से उम्र में दो साल छोटे हैं. वह अहमदाबाद में एक किराने की दुकान चलाते हैं. बीते कई समय से वह अपने बड़े भाई के संपर्क में नहीं थे. बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिछले तेरह  साल में उनकी और नरेंद्र मोदी की काफी कम मुलाकात और बातचीत हुई है.

प्रहलाद मोदी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह गुजरात में फेयर प्राइस शॉप्स एंड केरोसिन होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं. हाल ही में उन्होंने गुजरात सरकार के खिलाफ आंदोलन भी किया था.

आपको बता दें कि राजनीति में आने से काफी समय पहले ही नरेंद्र मोदी ने अपने परिवार को छोड़ दिया था. ऐसे में उनका अपने परिवार में काफी कम सदस्यों से ही संपर्क रहा है. हालांकि, समय-समय पर वह अपनी मां हीरा बेन से मुलाकात करने घर जाते रहे हैं.

पांच भाइयों में नरेंद्र मोदी से बड़े भाई सोमा मोदी, अमृत मोदी हैं. तीसरे नबंर पर नरेंद्र मोदी और उनके बाद प्रहलाद मोदी और फिर पंकज मोदी हैं.पांच भाइयों के अलावा एक बहन वासंती बेन हैं.

नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन अहमदाबाद में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं. पीएम मोदी अक्सर अपनी मां से मिलने उनके ही घर जाते हैं. हाल ही में जब प्रधानमंत्री गुजरात में वोट डालने गए थे, तब भी वह अपनी मां से मिलने गए थे.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।