ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
भारतीय
जनता पार्टी के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की अध्यक्षता
में जिलाधिकारी कार्यालय विजय विश्वास पंत से प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि भाजपा का एक
प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और एसएसपी कानपुर अनंत देव
तिवारी से जाकर मिला। आने वाली 23 मई को मतगणना स्थल पर किसी भी तरह की कोई
समस्या ना हो जिसके लिए जिला अधिकारी से बातचीत की गई और कहा कि मतगणना
स्थल पर सभी तरह की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे कोई शांति
व्यवस्था भंग ना कर सके और जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि सभी
राजनीतिक दल को बता दिया गया है कि मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन
प्रतिबंधित होगा किसी भी राजनीतिक दल का कोई भी कार्यकर्ता या सदस्य मोबाइल
फोन नहीं ले जा सकता है। वहीं एसएसपी कानपुर अनंत देव तिवारी से सुरेंद्र
मैथानी ने कहा कि अंतिम के दो चरण में राजनीतिक दलों को क्लियर हो जाता है
कि कौन सी पार्टी जीत रही है और कौन प्रत्याशी जीत रहा है। जिससे कि हारने
वाले प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इसका
विशेष ध्यान रखा जाए तो वही अनंत देव तिवारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पर्याप्त मात्रा में फोर्स मौजूद
रहेगा किसी को शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने
वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र मैथानी, सुनील
बजाज, अनूप अवस्थी, किरन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।