रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला
दीना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की वहीं
परिजनो ने महिला के पति हत्या कर शव टांगने का लगाया। महिला का पति
भारतीय स्टेट बैंक का में कर्मचारी है जिसका विवाद अपनी पत्नी से काफी समय
से चल रहा है बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति ने महिला पर एक बार
जानलेवा हमला किया था जिसका महिला के परिवारी जनों ने थाना शमशाबाद में गैर
इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जिसको लेकर दोनों में आपसी विवाद
बना हुआ था मृतक महिला का उसके पति से आए दिन विवाद चलता था जिसको लेकर
महिला काफी परेशान रहती थी जब महिला के परिवारी जनों को महिला की फांसी
लगाने की सूचना मिली तो परिबारी जन मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचकर पति के
ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया परिवारी जनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस
मौके पर पहुंची और पुलिस ने फॉरेसिंग टीम को बुलाकर जांच कराई व
फिंगरप्रिंट लिए गए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस मे भेजने की
तैयारी की। लेकिन वहीं परिजनों ने पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा
की पुलिस महिला के पति से पैसों के लेनदेन कर मिल गई है जो मेरा मुकदमा
दर्ज नहीं कर रही जबकि इसके पति ने उसको मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया
है जिससे परेशान होकर परिजनों ने महिला के शव को फतेहगढ़ फर्रुखाबाद रोड
पर रखकर जाम लगा दिया जाम लगाने वालों से पुलिस की तीखी झड़पें भी हुई
लेकिन पुलिस अभी तक मुकदमा लिखने को तैयार नहीं हुई
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।