रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
गोली लगने से वहा से निकल रहे
तीन ग्रामीण घायल हो गए ।मामला कोतवाली मोहम्दाबाद के वनपोई गांव का है
।जहा जानलेवा गोली चलाई गई। बताया जाता है कि जायदाद के विवाद में
सूरजपाल ने दिल्ली में काम करने वाले बड़े बेटे नाहर सिंह को आज सुबह ही घर
बुलाया था। नाहर सिंह ने सुबह ही तमंचा दिखाकर छोटे भाई गौतम को धमकाया।
उसी दौरान चाचा के बेटे रिशीपाल एवं पड़ोसी श्यामू ने गौतम को बचाने का
प्रयास किया तभी नरसिंह ने तमंचे से गोली चला दी।गोली लगने से राजेंद्र का
22 वर्षीय पुत्र रिशीपाल, देवी दयाल का 25 वर्षीय पुत्र श्यामू एवं सूरजपाल
लोधी राजपूत का 25 वर्षीय पुत्र गौतम उर्फ रोहित घायल हो गए। दरोगा रामशरण
यादव ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।