ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
इस समय शहर में लव जेहाद का मामला तूल पकडे हुए है जिसको लेकर
बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान हिन्दू
जागरण मंच के लोगो के साथ लव जेहाद की शिकार हुई महिला भी मौजूद रही। वही
कार्यकर्ताओ ने प्रशासन खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आप को बता दे
की लवजेहाद प्रकरण मामले में अब तक पुलिस प्रशासन की तरफ से सख्त कार्यवाई न
होने पर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी एकजुट होकर सबसे पहले डीएम आफिस
पहुंचे जहा उन्होंने डीएम के नाम ज्ञापन सौपा। इसके बाद सभी
कार्यकर्त्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। और एसएसपी अनन्त देव तिवारी से मामले
की ली जिसमें एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस सम्वेदनशील प्रकरण
की उच्चाधिकारी जांच करेंगे। साथ ही पदाधिकारियों का कहना है कि एसएसपी ने
48 घण्टे के अंदर इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाई की बात कही है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।