कानपुर - जल संरक्षण शपथ हेतु हस्ताक्षर अभियान का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 29 May 2019

कानपुर - जल संरक्षण शपथ हेतु हस्ताक्षर अभियान का आयोजन




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता 
 
 समाज सेवी संस्था पनाह एवं कानपुर बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जल संरक्षण शपथ हेतु हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कानपुर कचहरी में किया गया।इस मौके पर पनाह संस्था अध्यक्ष एड०समीर शुक्ला ने बताया कि जल का अपव्यय वहीं पर होता है जहां पर जल उचित मात्रा में उपलब्ध है।पृथ्वी पर पीने योग्य जल बहुत कम मात्रा में बचा हुआ है।हमे अपने प्राकृतिक संसाधनों का उचित मात्रा में उपयोग करना चाहिए क्योंकि इनके समाप्त होने पर इनका कोई विकल्प नही है।कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री कपिल दीप सचान ने पनाह संस्था की मुहिम को सराहते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को नही समझेगा और जल का अपव्यय होता रहेगा तो निश्चित ही पानी की समस्या एक गंभीर समस्या बन जाएगी।कानपुर कचहरी के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा ले कर कर जल संरक्षण हेतु शपथ ली। प्रमुख रूप से पनाह संस्था प्रबंधक निशांत मिश्रा,संस्था अध्यक्ष एड० समीर शुक्ला, श्यामजी श्रीवास्तव, कपिल दीप सचान, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, नीलेश तिवारी, दीपक राजपूत, सोनू पाण्डेय, अतुल शुक्ला, मिंटू द्विवेदी, प्रियांशू अवस्थी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।