कानपुर - बीमारियों की जानकारी के लिए पोर्टल किया जारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 3 May 2019

कानपुर - बीमारियों की जानकारी के लिए पोर्टल किया जारी



  ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 स्वास्थ्य विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अंतर्गत ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के प्रोजेक्ट अधिकारी मोहम्मद शरीफ द्वारा एक्सटेनडेड डीआरटी प्रशिक्षण सभागार कक्ष, उर्सला अस्पताल कानपुर नगर में दिया गया। जिसमें सभी ब्लॉक के ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को स्ट्रैटेजिक इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम सिम्स पर एवं एचएम आईएस पर रिपोर्टिंग, साथ ही साथ  ब्लॉक स्तर पर बी पी एम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशा, एनम, मेडिकल ऑफिसर सभी की  कार्यों के  बारे में बताया जोकि पीपीटीसीटी कार्यक्रम अहाना परियोजना में क्या योगदान करेंगे और पोर्टल मे रिपोर्ट कैसे करना है के बारे में उनको बताया गया प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक और वीएचएनडी पर होने वाले एचआईवी स्क्रीनिंग टेस्ट को नियमित मासिक वार सिम्स पोर्टल पर कैसे रिपोर्ट किया जा सके और प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जिला छयरोग अधिकारी डॉ जी0के0मिश्रा, मोहम्मद शरीफ, ममता श्रीवास्तव परामर्शदाता, महेश कुमार, अयाज अहमद फील्ड ऑफिसर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।