रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जनपद की कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव वनपोई में बीती
रात घर के कमरें में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली |
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार करने
पांचालघाट गंगा जी पंहुचे | उसी दौरान किसी विरोधी ने एसपी को फोन पर युवती
की हत्या किये जाने की सूचना दी | जिसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार
रोंक दिया और शव को स्वर्गधाम से लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोतवाली
क्षेत्र के ग्राम बनपोई निवासी 18 वर्षीय सरिता पुत्री ताहर सिंह यादव के
भाई यादवेन्द्र सिंह ने बताया की उसकी छोटी बहन बेबी इंटर की परीक्षा में
पास हुई थी | जिसकी बीती रात बहन सरिता, बेबी व छोटे भाई अमन आदि के साथ घर
पर ही पार्टी की | जिसमे डांस भी हुआ | सुबह जब छोटा भाई अमन सरिता के
कमरे से अपना स्कूली बेग लेनें गया तो पता चला कि कमरा भीतर से बंद है |
यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि जब कमरें में झांककर देखा तो सरिता कुंडे पर
लटकी थी | उसने आगे बताया कि जंगले की झिरी से देखा एक किनारे रहने बाला
तख़्त विचों बीच पड़ा दिखाई दे रहा था साथ ही उसके ऊपर एक स्टूल रखा था जिससे
अंदाजा हो गया कि किसी ने फांसी लगा ली है | जब अंदर जाकर देखा तो सरिता
फांसी के फंदे पर लटक रही थी | उसने
खुद के दुपट्टे से फांसी लगा ली |
जैसे तैसे गेट तोड़कर परिजन भीतर गये तो
सरिता का शव लटका मिला | परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी | जल्दी से शव
को लेकर स्वर्गधाम पांचाल घाट पंहुचे |उसी दौरान गाँव के ही किसी
विरोधी व्यक्ति ने एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को फोन पर सूचना दी | मृतका
के भाई ने बताया की पांचालघाट गंगा जी पर हम लोग पहुँच गए थे दफनाने की
तयारी थी तभी दरोगा जी पहुँच गए और यहां बुला लाये पोस्टमार्टम के लिए | एसपी
के निर्देश पर जय प्रकाश शर्मा ने युवती के शव को पांचाल घाट से अंतिम
संस्कार होने से पहले अपने कब्जे में ले लिया | मृतका के भाई यादवेन्द्र
सिंह नें पुलिस को बताया की उसकी माँ नन्ही देवी,पिता ताहर सिंह व भाभी
अनुपम दिल्ली गये है | सरिता मोहम्मदाबाद के ही सकबाई स्थित गिरजा देवी
डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी | इस
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया की कोतवाली महमदाबाद
क्षेत्र के गांव बनपोई निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है
| जो वीए द्वितीय वर्ष की छात्र थी | घर बाले ऐसे अंतिम संस्कार करना
चाहते थे जिसकी सुचना प्राप्त हुई है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की
कारवाही की जा रही है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।