न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों से निपटने वाला मॉडल पूरे प्रदेश में लोकप्रियता हासिल कर रहा है। यह कहना है भाजपा के राज्य प्रवक्ता चन्द्रमोहन का। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की जीत उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों से होगी। 13 मई को पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा से उत्तर प्रदेश के गुंडों से निपटने वाला मॉडल अपनाने को कहा। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। साथ ही कानून और व्यवस्था में भी सुधार आया है। राज्य में लोगों को घर, प्रसाधन, गैस कनेक्शन और बिजली अपूर्ति जैसी सुविधाएं दी गई हैं।सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम योगी ने कहा था कि राज्य में अपराध व अपराधियों को जरा भी सहन नहीं किया जाएगा। सरकार बनने के बाद से 3300 एनकाउंटर किए गए, जिसमें 73 अपराधी मारे गए।इसके साथ ही 8000 अपराधी गिरफ्तार व 1000 जख्मी हुए। इस पूरी धर-पकड़ में 6 जवानों की भी जान गई। मार्च 2017 से अब तक 13,886 अपराधी ने अपनी जमानत अर्जी खारिज कर सरेंडर कर दिया। वहीं कांग्रेस के यूपी मीडिया मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर लल्लन कुमार ने कहा कि जो भी तथ्य बीजेपी और राज्य सरकार ने दिए वे आधारहीन हैं। पिछले दो सालों में योगी सरकार ने केवल जगहों नाम बदले हैं और उन कार्यों का उद्घाटन किया है जो दूसरों ने कराए थे। लल्लन ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस को चौंकाने वाली संख्या में सीटें मिलेंगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।