रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्म नगर मोहल्ले में एक युवक ने मानसिक तनाओ के चलते अपने आप को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के सभी लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। युवक के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताते चलेगी घटना कि पवन सिंह 40 कानपुर सिविल लाइंस स्तिथ एक गैस एजेंसी में प्राइवेट नौकरी करता था । मंगलवार रात वह ड्यूटी से वापस आया और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खा कर दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसकी पत्नी रचना उठ कर उसके कमरे में पहुंची तो उसे फांसी पर लटकता देख उसके होश उड़ गए चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पवन की आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कह रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।