रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
यूपी की दबंग पुलिस का ऐसा ही खौफनाक
चेहरा कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां मामूली विवाद
में युवक को पकड़ कर लाई पुलिस ने उसको रात भर पीटा और फिर मरणासन्न स्थित
में घर के बाहर फेंककर चली गई। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मामले में
परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर जब हंगामा काटा तो मामले की खबर
उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो आनन-फानन में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस
कर्मियों व उनके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या मामला दर्ज
किया गया।कन्नौज
जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर चौकी क्षेत्र के गांव बथुईया निवासी
तीन भाइयों में बंटवारे का लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था।
रविवार दोपहर रवींद्र और देवेंद्र में झगड़ा हो गया। सुबह करीब दस बजे गांव
आई चौकी पुलिस दोनों भाइयों को पकड़ कर ले गई। कुछ देर बाद रवींद्र को
छुड़ाने पत्नी रामबेटी चौकी पहुंच गई। आरोप है कि कुछ देर बाद पुलिस ने
देवेंद्र को छोड़ दिया लेकिन रामबेटी ने पति को छोडने को कहा तो मारपीट कर
भगा दिया। पुलिस रवींद्र की बेरहमी से पिटाई करती रही, जिससे वो मरणासन्न
हो गया। शाम पांच बजे दो सिपाही एक व्यक्ति के साथ बाइक से उसे करीब पांच
बजे घर के बाहर दरवाजे पर छोड़ कर भाग आए।
घर के बाहर जब परिजनों ने देखा तो
रवींद्र की मौत हो चुकी थी। रामबेटी ने पुलिस पर हत्या करने का
आरोप लगाया तो पुलिस ने कहा कि रवींद्र बीमार था, जिससे उसकी मौत हुई है।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कहते हुए
हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,
क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति, थानाध्यक्ष शैलेंद्र मौके पर पहुंचकर
ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद शांत कराया। उच्चाधिकारियों ने चौकी
प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सिपाही सचिन और प्रवीन तथा बाबा योगेंद्र व किशोर
के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।वहीँ मामले में पुलिस अधीक्षक कन्नौज की माने तो पीड़ितों को निष्पक्षता
से न्याय मिल सके इसके लिए उसके परिजनों ने तहरीर दिया है आरोपियों के
खिलाफ पुलिसकर्मियों ने उसको मारा है दो पब्लिक के भी लोग हैं तो उसको
देखते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया और उन पुलिसकर्मियों को वहां से हटा
दिया गया है मजिस्ट्रेट से उसकी डेड बॉडी का पंचनामा भरने के बाद
पोस्टमार्टम करा रहे हैं मैं जैसे तथ्य निकल के आएंगे अगर एलिकेशन सही पाए
जाएंगे तो उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।