रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
कादीपुर थाना क्षेत्र
के मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में दिनांक 17/05/19 की रात में सोते वक्त एक
बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक राज यादव के
दमाद ने कादीपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाया
था ,जिस के संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कादीपुर थाना पुलिस को व
स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा को घटना के खुलासे के लिए निर्देश जारी किया
था । उसी संबंध में स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा कादीपुर पुलिस फोर्स के
साथ मुखबिर की सूचना पर मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में रात में हुए बुजुर्ग राज यादव की हत्या की घटना के आरोपी गण घर पर मौजूद हैं । और कहीं
भागने के फिराक में हैं ,ऐसे में कादीपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह मय
हमराही फोर्स व स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा के साथ गोविंना सरैया के पास
गाड़ी लेकर पहुंचे गाड़ी वहीं छोड़ कर उस घर के पास पहुंचे तो उक्त दो
व्यक्ति हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर बैठे मिले पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ
छुपते छुपाते हुए आरोपी गण के पास पहुंचने ही वाले थे की पुलिस को देख
आरोपी युवक भागने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर
दोनों को पकड़ लिया पकड़े गए लोगो से कड़ाई से पूछताछ करते हुए पता चला कि
मृतक राज यादव के हत्या कोई और नहीं उनके ही दमाद के द्वारा की गई है ।
मृतक राज यादव के कोई पुत्र नहीं है उनके तीन लड़कियां हैं जिसमें दो
लड़कियों की शादी एक ही परिवार में हुई है मृतक श्री राज की जमीन जायदाद
तीन लड़कियों में बराबर बराबर बांट देने के लिए कई बार कहा गया किंतु
लड़कियों के कारण राज यादव ने हिस्सा व पैसा देने मे आनाकानी करते रहे
जिसके दौरान आरोपी दमाद का दूसरा बेटा दिल्ली में डबल मर्डर के इल्जाम में
जेल में बंद है । जिसकी जमानत अथवा पैरवी में खर्च हेतु दूसरे दमाद ने
अपने ससुर से पैसों की मांग की लेकिन मृतक ने पैसा देने से मना कर दिया इसी
रंजिश में दमाद ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया वहीं पुलिस ने इन दोनों
आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल फावड़ा व हीरो होंडा
मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है ।पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पत्रकार
वार्ता के दौरान उक्त घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी पुलिस अधीक्षक ने
बताया कि कादीपुर क्षेत्र के मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में बीती रात
बुजुर्ग की हत्या करने में प्रयुक्त समान को बरामद कर लिया गया है उक्त
घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते
हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।