कानपुर - यातायात में बाधक बने पेड़ की डगांलों की हुई छटाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

कानपुर - यातायात में बाधक बने पेड़ की डगांलों की हुई छटाई



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 टाटमिल चौराहे पर सड़क के किनारे पेड़ की डगांलों के कारण ट्राफिक निकलने में कठिनाई हो रही थी। पेड़ की डगांलों के कारण आए दिन कोई न कोई वाहन चालक पेड़ की डंगालों से टकरा जाता था। और वाहन चालक चोटिल हो जाता था।पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने नगर आयुक्त से बात करके नगर निगम ने कुछ कर्मचारियों को भेजकर यातायात निरीक्षक अरविंद सिंह सिसोदिया के साथ जाकर पेड़ की जगह का निरीक्षण किया गया। जिसमे की पेड़ की उन डगांलों को नगर निगम ने काट दिया। जिससे कभी न कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके बाद काटी गई पेड़ की लकड़ियों को सड़क के किनारे किया गया और अब टाटमिल पर यातायात सुचारु रुप से चल रहा है। पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने कहा कि काफी दिनों से पेड़ की डगांलों की वजह से यातायात में जो कठिनाई आ रही थी। उसकी वजह से यह कार्य किया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।