कानपुर देहात - राष्ट्रीय सम्मान के साथ कानपुर देहात के लाल को दी गई अंतिम विदाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 May 2019

कानपुर देहात - राष्ट्रीय सम्मान के साथ कानपुर देहात के लाल को दी गई अंतिम विदाई



जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा

 जनपद कानपुर देहात मे बीते 14 फरवरी को पुलवामा मे हुए कायराना हमले से करीब 42 जवान शहीद हुए थे जिसमें कानपुर देहात के रहने वाले श्याम बाबू भी शहीद हो गए थे। लोगों के दिल मे हुए घाव भरे नहीं थे। वहीं पुलवामा के डालीपुरा मे हुए आतंकी हमले से दो जवान घायल हो गए थें जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जिसमें कानपुर देहात जिले के डेरापुर के रहने वाले रोहित यादव शहीद हो गए थे। शहीद होने की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। स्थानीय नेता सहित क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया। वहीं शनिवार को शहीद रोहित यादव के पार्थिव शरीर आने पर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर अंतिम विदाई दी। डीएम राकेश कुमार सिंह, डेरापुर उपजिलाधिकारी दिपाली कौशिक, डेरापुर क्षेत्राधिकारी तेजबहादुर सिंह सहित स्थानीय नेताओं ने शहीद रोहित यादव को राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। कानपुर देहात जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा 20 लाख शहीद रोहित यादव की पत्नी वैष्णवी व 5 लाख रुपए की  शहीद के पिता गंगा सिंह को सहायता राशि दी गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।