ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर
ही नही आस-पास के ग्रामीण इलाको को भी शातिर चोर अपना निशाना बना रहे है।
बीते 15 दिनों मे शहर में कई लूट-पाट की वारदाते हुई लेकिन पुलिस की पकड
में एक भी अपराधी नही आया। हर बार पुलिस को ढेगा दिखाते अपराधी रोज नई
वारदातों को अंजाद देते जा रहे है। शहर में चेन लुटेरो ने पहले से ही दहशत
फैला रखी है। कई महिलाओं की चेन स्नेचिंग बीते तीन दिनों में हो चुकी है और
अब गांव को भी यह बदमाश निशाना बनाने लगे है। शहर की धमाचैकडी के बाद
शातिर चोर गांव में भी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इस क्रम
में रात में चोरो ने घाटमपुर सर्किल के गांवों को अपना निशाना बनाया
तथा तीन घरों में धावा बोलकर लाखों रूपये के कीमती जेवन और सामान पार कर
दिया। सुबह जागने के बाद परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी
हुई। जानकारी पर पूरे गांव में हडकंप मच गया वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची
पुलिस के हाथ भी कुछ नही लगा। बिधनू के भारू गांव के रहने वाले किसान
राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई नरेन्द्र सिंह तथा भूपेन्द्र सिंह
के साथ एक ही मकान में रहते है। बताया वह तथा नरेन्द्र अपने परिवार के साथ
मकान के पिछले हिससे में रहते है जबकि भूपेंद्र आगे के हिस्से में रहते है। बताया कि देर रात नरेन्द्र मूंग की फसल की रखवाली के लिए खेतों
में सोने चले गये थे वही राजेन्द्र अपनी पत्नी मुन्नी देवी व बच्चों के साथ
छत पर सो रहे थे। बताया मकान के पीछे की दीवार से चोर छत पर चढे और आंगन
में लगी सीढी से नीचे उतर गये। राजेन्द्र के कमरे में रखी अलमारी का लाकर
तोड कर पांच हजार रू0 नकद व डेढ लाख के जेवर चुरा लिया तथा बहू रोशनी के
कमरे से साढे चार लाख कीमत के जवर तथा दस हजार रू0 के साथ कपडों से भरा
बक्सा उठा ले गये। इसी प्रकार चोरो ने प्राथमिक स्कूल के पास ताला तोडकर
जेवर निकले और फरार हो गये। सुबह जागने पर चोरी की घटना का पता चला।
गांव में खबर फैलते ही सनसनी फैल गयी और मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस
ने पूंछतांछ शुरू की। नरेन्द्र की पत्नी माधुरी ने बताया कि कूलर की आवाज
के कारण चोरो की आहट नही लगी। सुबह घर के कमरो का सारा सामान बिखरा पडा था
वहीं बताया गया कि पुलिस को सकूल के पास खेत में खाली बक्सा पडा मिला। थाना
प्रभारी अनुराग सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरो की
तलाश की जा रही है। सजेती के लहुरीमऊ मे हुई लाखो की चोरी इसी प्रकार थाना
सजेती क्षेत्र के लहुरीमऊ गांव में रहने वाले अंकित बाजपेयी के घर को भी
चोरो ने निशाना बनाया। अंकित ने बताया अपने भाई धीरज बाजपेयी के साथ
एक ही मकान के अलग अलग कमरो में रहते है। आधी रात छत के रास्ते
सीढियों से उतर कर चोर पहले आंगन में आये तथा दोनो भाइयों के कमरो में
हपुंच कर रखे बक्से का ताला तोडा तथा अलमारी की चाबी तलाश कर 2.70 हजार
रूपये व लगभग तीन लाख रू0 के जेवर पर हाथ साथ कर दिया। चोरी की घटना को
अंजाम देने के बाद चोर उसी रास्ते से वापस भाग गये। घटना के समय दोनो भाई
अपने परिवार के साथ सोते ही रह गये। सुबह 6 बजे जब धीरज उठे और उन्होने
सामान बिखरा व अलमारी खुली देखी तो उनके होश उड गये। उन्होने तत्काल घटना
की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ कुछ भी नही लगा वहीं
पुलिस पूंछतांछ कर वापस लौट गयी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।