न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
अमन सिंह गुलाटी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बनाई गई अद्भुत तस्वीर को अमन आर्ट वर्ल्ड में प्रदर्शित किया युवा कलाकार अमन सिंह गुलाटी ने पिछले वर्षों में तंबाकू निषेध के ऊपर एक तस्वीर बनाई थी , जिस तस्वीर को चित्रकला की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के द्वारा कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है , अमन ने आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उस तस्वीर को अमन आर्ट वर्ल्ड में प्रदर्शित किया , साथ ही अमन ने लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित भी किया सोशल अकाउंट्स पर पिछले तीन सालों से लगाई हुई एक ही तस्वीर-
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमन ने बताया कि पिछले तीन सालों से उन्होंने अपने फेसबुक , इंस्टा व अन्य प्रोफाइल पेजों में एक ही तस्वीर को लगाया हुआ है . जिसमें एक (सेव गर्ल चाइल्ड) वहां दूसरी (स्टॉप स्मोकिंग) के ऊपर है अमन ने बताया कि पिछले तीन सालों में उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां भी मिली पर उन्होंने अपने इस प्रोफाइल को नहीं हटाया , इसके पीछे अमन का सिर्फ एक ही मकसद है कि जो लोग उनके नाम से उनकी प्रोफाइल को सर्च करें तो एक बार उनके मन में एक सामाजिक मैसेज भी जाना चाहिए कि उन्हें इन दो बातों को सीखना चाहिए.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।