कानपुर - बदमाश से हुई फजलगंज पुलिस की मुठभेड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 31 May 2019

कानपुर - बदमाश से हुई फजलगंज पुलिस की मुठभेड़




 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता 

फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई ।जिसमें छोटू कश्यप नाम के बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया ।जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने बताया कि देर रात पुलिस गश्त कर रही थी इस दौरान फजलगंज इलाके में एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया ।जिस पर पुलिस ने उसे रुक्नेबको कहा तो वह भागने लगा ।जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैरों में गोली लगी ।जिससे वह घायल हो गया ।पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है आरोपी बदमाश के ऊपर शहर के कई थानों में अलग अलग मामले दर्ज है ।पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।