कानपुर - फैनी चक्रवात के कारण हो सकती है बारिश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

कानपुर - फैनी चक्रवात के कारण हो सकती है बारिश


 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 भीषण गर्मी से थोडी राहत मिल सकती है। मौसम चेतावनी जारी करते हुए बताया गया कि बंगाल की खाडी में फैनी चक्रवात बना है, जिससे आज तथा कल 3 मई को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना के साथ तीव्र पूर्वी हवाए चलने की अत्याधिक संभावना व्यक्त की गयी। फैनी चक्रवात के कारण 40 किमी0 प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी हवाये चल सकती है साथ ही अद्रता में भी वृद्धि होने की संभावना है। कहा गया कि किसाना तथा भंडार गृहों में नमी व तेज हवा से फसल को होने वलो नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज व खेतों में तैयार खडी फसल को काटकर सुरक्षित रखने का प्रयास करें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।