कानपुर - भतीजे ने झगडे के दौरान चाचा को उतारा मौत के घाट ,हुआ फरार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

कानपुर - भतीजे ने झगडे के दौरान चाचा को उतारा मौत के घाट ,हुआ फरार

 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात दो मजदूरों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक मजदूर ने दूसरे मजदूर को इतनी बुरी तरह मारा। की दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई.घटना  आरोपी भाग निकला वही अन्य लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलश कर रही है। सीओ स्वरुप नगर अजीत सिंह ने बताया की दो मजदूरों का देर रात नवाबगंज में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद अशोक नाम के मजदूर ने मुन्ना को इतनी बुरी तरह मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद आरोपी फरार है बताया जा रहा है की दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे थे और बांगरमऊ के रहने वाले थे। घटना में चाचा मुन्ना की मौत हुई है। पुलिस आरोपी की तलश कर रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।