रिपोर्ट -राजितराम यादव
शनिवार को जिले के पालीटेक्निक मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती ,संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर की तीन संसदीय क्षेत्रों के लोगों को संबोधित किया,1:40 बजे पहुंचे प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल की धरती से सरकार बनाने का आह्वान किया,कहा लोगों ने 2014 में जो आदेश दिया था।पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का प्रयास किया।
हमारे उत्तर प्रदेश और देश का गरीब गरीब हो सकता है, लेकिन बिकाऊ नही मोदी ने सपा बसपा को मिलावटखोर बताते हुए कहा अब इनकी नजर दिल्ली पर पड़ीं है।जो बीस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।वह भी प्रधानमंत्री बनने की तैयारी में जुटे हैं।
भूख, बेगारी ,बेरोजगारी को मिटायेंगे 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश हैट्रिक लगाएगा
भारत के प्रयास से देश के गुनहगारों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।भारत मजबूत हो रहा है। पाकिस्तान मजबूर हो रहा है।
हमारे देश के जवानों का खून बहाने वाले मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिए है।अब
सपा बसपा की नींद हराम हो गयी
भारत माता के संतानों के हर कतरे का हिसाब लेने के लिए ही जनता ने यहाँ हमे बैठाया हैं।
आतंकी जहाँ भी होंगे वहां घुसकर करके मारेंगे।
दिल्ली के काग्रेस की बईमान सरकार थी और यहां पर जातिवादी सरकार थी
आज पूर्वांचल में आधुनिक चिकित्सा सुबिधायें विकसित हो रही है।
बस्ती में कई वर्षों से मुंडेरवा में बंद पड़ी चीनी मिल योगी जी के द्वारा चालू हो चुकी है
23 मई के बाद एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
भारत को स्वच्छ और विकासशील बनाना है। अबकी बार 2014 का रिकॉर्ड तोड़ना है।आप का एक एक वोट सीधा का मोदी के खाते में जायेगा। मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सांसद हरीश द्विवेदी, जगदंबिका पाल,प्रवीण निषाद, विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल,सीपी शुक्ल,अजय कुमार सिंह,रवि सोनकर ने माला पहनाकर स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।