ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
उड़ान एक आशा संस्था के तत्वाधान में कंचन सिंह की अध्यक्षता में
ईदगाह के निकट स्थित गूदड़ बस्ती में महिलाओं और बच्चों का जरुरत का सामान
वितरण किया गया। जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि उड़ान ' एक आशा '
संस्था समय समय पर ज़रूरतमंद लोगो और मलिन बस्तियों में महिलाओं, बच्चों एवं
बुज़ुर्गों के उपयोग की वस्तुओं का वितरण करती रहती है। आज बच्चों को जब
उनकी जरूरत संबंधी सामग्री का वितरण किया गया बच्चों के चेहरे पर एक प्यार
भरी मुस्कान देखने को मिल रही थी। बच्चे इतने खुश थे कि खुशी के कारण उनको
यह नहीं समझ में आ रहा था कि वह क्या बोले। इसी क्रम में आज हमने ईदगाह के
पास स्थित गूदड़ बस्ती में 200 से अधिक 1 वर्ष से 16 वर्ष तक के वच्चों को
वस्त्रों का वितरण किया। महिलाओं को भी ज़रूरत का सामान दिया गया। बच्चों,
महिलाओं और बुजुर्गों को शर्बत का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य
रूप से प्रेसिडेंट संगीता सेंगर, जनरल सेकेट्री -डिंपल, सेकेट्री -अपर्णा,
गार्गी पुरवार, कंचन सिंह, विजेता , अर्चना, शालू, सोनिका, मोनिका, आदि
उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।