ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री
की अध्यक्षता में प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत के राष्ट्र निर्माता प.
जवाहरलाल नेहरू की 55 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने घंटाघर स्थित
नेहरू प्रतिमा पर इकट्ठे होकर उन्हें याद किया और अपनी भावभीनी पुष्पांजलि
अर्पित की। पुष्पांजलि सभा में अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि
प. नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के उन नायकों थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता
के लिए न केवल अपना सर्वस्व दाँव पर लगा दिया बल्कि जीवन के अमूल्य क्षण
जेल में बिताये और अँग्रेजों की कठोर यातनाएं सही। पूर्व महापौर अनिल शर्मा
ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने से लेकर उसके निर्माण तक जो परिश्रम
नेहरू ने किया यह उसी का प्रतिफल है कि कि देश ने तेजी से विकास किया और हम
आत्म निर्भर बने। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने प. नेहरू को देश का
सच्चा जननायक बताया तो पूर्व विधायक हाफिज मोहम्मद उमर ने कहा कि नेहरू जी
युगों युगों तक याद किए जाएंगे। पुष्पांजलि सभा का आयोजन सुशील तिवारी ने
और संचालन राजकुमार यादव ने किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व
विधायक संजीव दरियावादी, शंकर दत्त मिश्र, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, सुनील
राठौर, कमल जायसवाल, राजकुमार शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी पुततू, सैमुअल लकी
सिंह, सुबोध बाजपेई, रामनारायण जैस आदि थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।