बस्ती - कांग्रेस सपा बसपा ने गरीबो के हक़ पर डाका डाला-मुख्यमंत्री - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

बस्ती - कांग्रेस सपा बसपा ने गरीबो के हक़ पर डाका डाला-मुख्यमंत्री





न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

शिवमोहर नाथ पांडेय किसान जनता इंटर कालेज नगर बाजार बस्ती में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया अपने संबोधन में कांग्रेस सपा बसपा को निशाने पर रखा तो गन्ना किसानों के भुक्तान संबंधी समस्या के निराकरण की बात कही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा 55 वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया,5 साल मोदी ने मेहनत किया है।अंतर साफ है।तीनों दल गरीबों के हक़ पर कांग्रेस, सपा, बसपा ने डाका डाला,जो काम 55 वर्षों तक कांग्रेस नही कर पाई,अकेले मोदी  ने 5 वषों में करके दिख दिया,
7 करोड़ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया,9.5 करोड़ शौचालय, 37 करोड़ गरीबों का बैंक में खाता खोला गया,इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा,हाइवे, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, ऐम्स बनाये जा रहे हैं,कांग्रेस की सरकार में देश में आतंकवादी कहीं भी विस्फोट कर देती थी,मोदी जी के आने के बाद पुलवामा में 40 जवान शहीद हुए अब तक पुलवामा में ही 44 आतंकी मारे गए,हमारी सरकार सबसे पहला काम लघु सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने किया है।बूचड़खानों को बंद करने का, भू माफियाओं के लिए एन्टी भूमाफिया का गठन,मुंडेरवा की चीनी मिल 25 वर्षों पहले बंद हो गई थी,आज मुंडेरवा में नई चीनी मिल शुरू हो गई है,वहां पर फाइन शुगर बनेगी,किसानों का समय पर भुगतान होगा,बसपा की मुखिया के खिलाफचीनी मिलों को बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है,हमने मकान, शौचालय, बिजली कनेक्शन दिया लेकिन कोई भेद भाव नहीं किया,2011 से 2016 तक का गन्ना भुगतान बाकी था,हमारी सरकार आई तो किसानों का भुगतान किया,65 हजार करोड़ के मूल्य का भुगतान हमारी सरकार ने कियाजब तक किसानों के खेत में गन्ना होगा चीनी मिलें बंद नहीं होगीआज होली, दीपावली, ईद, मुहर्रम सभी में बिजली मिल रही है,पहले बिजली की जाति होती थी मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास किया,अपराधी आज या तो जेल में है या राम राम सत्य की यात्रा पर
पूरे देश में एक ही नारा है फिर एक बार मोदी सरकार। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, प्रत्याशी हरीश द्विवेदी,रवि सोनकर, दयाराम चौधरी,सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर अज्जू हिंदूस्थानी, अशोक कुमार मिश्र, विवेकानंद उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।