23 मई को मंतगणना होगी तब तक ईवीएम व वीवीपैट मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम..... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

23 मई को मंतगणना होगी तब तक ईवीएम व वीवीपैट मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम.....




रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में चौथे चरण का मतदान समाप्त हो गया है प्रत्याशियों की किस्मत  ईवीएम में कैद हो गयी है । 23 मई को मंतगणना होगी तब तक ईवीएम व वीवीपैट मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग-रूम में  त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रख दी गई है। पूरे क्षेत्र की सीसी कैमरों से 24 घंटे निगरानी के लिए मंडी कार्यालय में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके पर्यवेक्षण के लिए तीन शिफ्टों में राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले बैरियर, आउटर रिग और मुख्य गेट पर सीआइएसएफ सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। सभी स्ट्रांग रूम के सामने व पीछे सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी की जाएगी व कैमरों की फीड को भी सुरक्षित रखा जाएगा। कंट्रोल रूम के पर्यवेक्षण के लिए तीन शिफ्टों में राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी रैंडम रोटेशन से लगाने के लिए 15 अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अ‌र्द्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस भी उनके सहयोग में रहेगी। एक बार सील होने के बाद स्ट्रांग-रूम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हवाले कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।