रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली की बैठक में महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश,उत्तराखण्ड
प्रदेश कार्यकारिणी नई दिल्ली की हुई घोषणा,अपवा की आवश्यक बैठक रविवार को
केन्द्रीय कार्यालय पटेल नगर पश्चिमी नई दिल्ली में संगठन के राष्ट्रीय
अध्यक्ष शील गहलौत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय
अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के लाल प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र,
ठाकुर प्रसाद सिंह प्रदेशअध्यक्ष मध्यप्रदेश,वही ऐजाज हुसैन प्रदेश
अध्यक्ष,मो0 शाहरूख उपाध्यक्ष,शिशुपाल सिंह महामंत्री,उमेश राना
कोषाध्यक्ष,विनोद कुमारउत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये सुल्तानपुर जिले के
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को प्रदेशउपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश नामित किया
गया।सुल्तानपुर जिले के प्रभारीयो के साथ अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की
जिसमें रविकांत निषाद को जिला प्रभारी,डा0 अशोक वर्मा जिला सलाहकार,अनिल
निषाद जिला कोषाध्यक्ष,ओमप्रकाश वर्मा तहसील प्रभारी जयसिंहपुर,सन्तोष
कुमार अग्रहरि तहसील प्रभारी कादीपुर,मनोज कुमार तहसील सहप्रभारी
लम्भुआ,रीतु श्रीवास्तव प्रभारी लम्भुआ के साथ विमलेश कुमार जगमोहन
यादव,वागीश कुमार और मनोज राना को सदस्य बनाया गया। राम धीरज यादव को जिला
बाराबंकी और मनोज चौवे को आजमगढ जिले का प्रभारी बनाया गया।
इस दौरान दैनिक
सावन साहिल समाचार पत्र एवं राष्ट्रीय मासिक पत्रिका न्यूज सावन साहिल के
सम्पादक एवं अपवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने मीडिया के समक्ष अपनी
बात रखते हुये कहा कि सरकार पत्रकारों की आवश्यकताओं की अनदेखी न करें।
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होता है। कहा की पत्रकारों का यह संगठन
उनके मानदेय देने के साथ ही पत्रकार एक्ट का गठन सरकार द्वारा बनाये जाने
की मांग करता है जिससे पत्रकारों को मान सम्मान और अधिकार की व्यवस्था
सुनिश्चित हो सके। पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही है देश में पत्रकारों की
समस्या के निस्तारण की व्यवस्था प्रमुखता से हो। वही खबर कवरेज के दौरान
कोई आपदा या अनहोनी होने पर आर्थिक सहयोग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई
जाये।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रदेश के अध्यक्षों को अपने प्रदेश के हर
जिले में जिलाध्यक्षों की नियुक्तियो के साथ ही जिला कार्यकारिणी का
विस्तार किये जाने का निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि एक दिन वह दिन भी आएगा
जब सरकार अपवा की समस्त मांगो को मानेगी। इसके लिए संगठन अपनी रणनीति को
बनाने में जुट गया है। इस दौरान दिल्ली प्रदेश के व्यूरो प्रभारी भूपेन्द्र
प्रताप सिंह,किशोर मौलापार्या, राजकुमार कनौजिया,मिथलेश चौहान,भूपेश
कुमार,अमरकान्त गुप्ता,राकेश कुमार,विनय गोस्वामी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।