जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा
अभी तक आपने लोगो को अपने बच्चों या परिवार में सदस्यों का हैप्पी
बर्थडे मनाते देखा और सुना होगा हमारे समाज में प्रचलन है कि हम अपने
बच्चों और परिवार के सदस्यों का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते है लेकिन कभी
पेड़ पौधों का जन्मदिन मनाते किसी को देखा है या कभी ये सुना हो कि पेड़
पौधों का जन्मदिन मनाया गया हो । आज हम आपको दिखाते है कि कानपुर देहात के
मैथा ब्लाक के टिकरी गाँव की रहने वाली आकांक्षा उर्फ सिखा सिंह पेड़ पौधों
का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाती है सिखा सिंह के इस काम में
परिवार के लोग भी उसका पूरा साथ देते है बच्चों की तरह पेड़ पौधों की देख
रेख करती है जन्मदिन के दिन पेड़ो को चमकीली झालर लगाकर सजाया जाता है इसके
बाद परिवार और गाँव के लोग केक काटते है । पेड़ पौधों पर केक लगाने के बाद
केक सबको खिलाया जाता है । बचपन से ही सिखा को पर्यावरण में विशेष रूचि थी
और पेड़ पौधों से बहुत लगाव रहा है सिखा ने बचपन से ही पेड़ पौधे लगाये ये
इसे एक जिम्मेदारी समझ कर काम किया करती थी और उस जिम्मेदारी को सिखा सिंह
आज भी निभा रही है आज ही के दिन सन 2016 में सिखा ने गाँव के प्राथमिक
स्कूल की बंजर पड़ी जमीन पर 100 पेड़ पौधे लगाये और कड़ी मेहनत करके उन पेड़
पौधों को बचाया उन पेड़ पौधों को लगाने के बाद उनका जन्मदिन मनाया और उन पेड़
पौधों की देख रेख वो खुद और परिवार के सदस्य करते रहे । आज उनके द्वारा
लगाए गए पेड़ पौधे 3 वर्ष के हो गये है उसी क्रम में हर वर्ष की तरह आज ही
के दिन पेड़ पौधों का जन्मदिन मनाती है। आज भी आकांक्षा उर्फ़ सिखा सिंह ने
पेड़ पौधों को सजाकर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया ।
सिखा सिंह के पर्यावरण
में विशेष रूचि के इस सार्थक प्रयास को देखकर नेपाल सरकार के माननीय
राज्यपाल महोदय द्वारा मार्च 2019 में गांधी पर्यावरण योद्धा अवार्ड से
नवाजा गया था ।इसके बाद इनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जनपद के पुलिस
अधीक्षक द्वारा भी इनको सम्मानित किया गया था वही
टिकरी गाँव के रहने वाले अमन ने बताया कि आकांक्षा उर्फ़ सिखा सिंह ने
पर्यावरण बचाने को लेकर काम किया है हम गाँव के लोग भी उनका सहयोग करते है
लगाये गए पेड़ पौधों की देख रेख करते है उनके सार्थक प्रयास से आज हमारे
गाँव का नाम रोशन हुआ है सभी लोगो को पर्यावरण पर ध्यान देना चाहिये वही आकांक्षा
उर्फ़ सिखा सिंह की माँ विजयलक्ष्मी ने बताया कि बेटी सिखा को बचपन से ही
पेड़ पौधे लगाने का शौक था कई पौधे बचपन के समय में लगाये थे और तब से
पर्यावरण में विशेष रूचि दिखाते हुए गाँव के प्राथमिक स्कूल में बंजर पड़ी
जमीन पर 100 पेड़ पौधों को लगाया और हम सभी लोग उसका सहयोग करते है आज बेटी
द्वारा लगाये गए पेड़ पौधों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया,वही
आकांक्षा उर्फ़ सिखा सिंह ने बताया कि परिवार में बच्चों का जन्मदिन तो
सभी लोग मनाते है लेकिन जो हमे जीवन देते है उनका जन्मदिन कोई नही मनाता है
इसलिये मैंने गाँव के प्राथमिक स्कूल में बंजर पड़ी जमीन पर वर्ष 2016 में
100 पेड़ पौधे लगाए थे और उसी दिन पेड़ पौधों का जन्मदिन मनाया था । हर वर्ष
इन पेड़ पौधों का आज ही दिन बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाते है और आज भी गाँव
के लोगो और परिवार के साथ पेड़ पौधों को सजाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया है
मैंने और मेरे परिवार के लोगो ने बच्चों की तरह पेड़ पौधों को तैयार करने
में मदद की है साथ ही कई मर्जो में काम आने वाले पौधे भी लगाये है जिनसे कई
प्रकार की बीमारियों में लोगो की निशुल्क सेवा दी जाती है ये सब हम हमने
निजी पैसो से करते है पर्यावरण के लिये काम करने में बहुत अच्छा लगता है
लोगो को संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम 1 पेड़ जरूर लगाना
चाहिये जिससे हमारा वातावरण ठीक हो सके और पर्यावरण में बेहतर काम के लिये
मुझे मार्च 2019 में नेपाल सरकार के राज्यपाल द्वारा गांधी पर्यावरण योद्धा
अवार्ड देकर सम्मानित किया गया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।