कानपुर - आतंकवाद विरोध दिवस पर एडीजी ने दिलाई शपथ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

कानपुर - आतंकवाद विरोध दिवस पर एडीजी ने दिलाई शपथ



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता 

आंतकवाद विरोध दिवस के अवसर पर जोनल कार्यालय में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन प्रेम प्रकाश द्वारा जोनल कार्यालय में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ ग्रहण करायी गयी। सभी अधिकारियों ने शपथ ग्रहण की कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक यह शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे साथ ही मानव जाति के सभी वर्गो के बीच सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यो को ातरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने की शपथ लेते है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।