रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
एग्जिट पोल में कन्नौज से डिंपल यादव की हार सुनकर सदमे में गए एक सपा
कार्यकर्ता ने भगवा वस्त्र पहनकर गंगा तट पर जीत के लिए साधना में लीन हो
गया। उसकी यह साधना कल चुनाव परिणाम के आने तक चलेगी । एग्जिट पोल
में जिस तरह से महागठबंधन की कैंडिडेट डिंपल यादव की हार दिखाई जा रही है
उससे आहत होकर एक सपा कार्यकर्ता जगमोहन यादव ने गंगा के किनारे साधना करने
की ठानी और भगवा वस्त्र धारण कर वह ॐ नमः शिवाय का जाप कर साधना में लीन हो गया। उसका कहना है डिंपल यादव की जीत के लिए वह चुनाव परिणाम आने तक गंगा के किनारे बैठकर निरंतर मंत्र जाप करते हुए साधना में लीन रहेगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।