ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
श्री जगन्नाथ महाराज मन्दिर बिरजी भगत में श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
4/5 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ मंदिर श्री बिरजी भगत में रथयात्रा के संबंध
में बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा आषाढ़
सुदी दूज को पूरे भारतवर्ष में निकलती है। लेकिन कानपुर शहर में जगन्नाथ जी
के तीन मंदिर पजकूचा जनरलगंज स्थित है। जिसमें प्रथम दिन मन्दिर बाई जी
रथयात्रा निकलेगी द्वितीय दिवस श्री जगन्नाथ मंदिर बिरजी भगत एवं उमा जगदीश
मंदिर की रथ यात्रा निकलेगी मंदिर। बिरजी भगत मन्दिर में 4 जुलाई को
श्रृंगार दर्शन होंगे एवं 5 जुलाई को साय काल 6:00 बजे भगवान जगन्नाथ
स्वामी की रथ यात्रा निकलेगी जो जगन्नाथ गली से प्रारंभ होकर कॉहू कोठी,
नील वाली गली, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन
रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, प्रयाग नरायन शिवाला होते हुए संगम लाल
मंदिर, कमला टावर,लाठी मोहाल होकर , मंदिर में पूर्ण विश्राम लेगी एवं 14
जुलाई को सायंकाल 6:00 बजे विदाई रथयात्रा अपने पूर्व मार्गों से निकाली
जाएगी बैठक में अम्बरीष गुप्ता, ज्ञानेंद्र विश्नोई,अभिषेक गुप्ता,ज्ञानू
ओमर,गोपी ओमर,अरुण अग्रवाल, शांति स्वरूप गुप्ता, उमेश अग्रवाल, अमरनाथ
गुप्ता, हरिशंकर् गुप्ता, राम अवतार गुप्ता, प्रेम जयसवाल,विजय राठौर सहित
कई सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।