ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
ज्ञान भारती बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं एवं स्काउट गाइड छात्राओं
ने बिरहाना रोड में पेय जल,शर्बत वितरण शिविर लगा कर निकलने वाले
राहगीरों को शीतल शर्बत पिला कर उनकी प्यास बुई शिविर का शुभारम्भ डा
शशि सचान विद्यालय प्राचार्या ने किया संयोजन किरन बाला ने किया। डा शशि
सचान ने बताया इस तरह के समाज हित के कार्य बच्चो से करने से बच्चो में
समाज के प्रति जिम्मेदारी व प्रेम बढ़ता है। लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक
आपदा प्रबंधन ने हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय बताते हुए कहा तेज धूप में
निकलने से बचें। अगर तेज धूप में निकलना जरुरी हो तो निकलते वक़्त छाता लगा
लें या टोपी पहन लें। संभव हो तो आंखों पर धूप से बचने वाला चश्मा भी लगा
लें। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए यह जरुरी है कि आप निर्जलीकरण की अवस्था
में न पहुंच जाएं। निर्जलीकरण से बचने के लिए यह अति आवश्यक है कि आप खूब
मात्रा में पानी पीते रहें। अक्सर लोग तभी पानी पीते है जब उन्हें प्यास
लगती है लेकिन ऐसा करना हर दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।
पानी न सिर्फ आपकी प्यास बुझाता है बल्कि यह आपके भीतर के विषैले पदार्थों
को भी बाहर निकालता है। पानी की कमी से आपकी त्वचा बेजान लगने लगती है
खाली पेट धूप में न निकले फुल आस्तीन के सूती कपड़े यथासम्भव पहने जो
स्क्रिन बर्न से बचाते है इस अवसर पर किरण बाला सरिता देवी सुनीता सिंह
ज्योति उपाध्याय आदि उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।