कानपुर - गंगा नदी को अमली जामा पहनाने की तैयारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 17 May 2019

कानपुर - गंगा नदी को अमली जामा पहनाने की तैयारी

 


ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 सरकार और शासन प्रशासन के प्रयास से गंगा में गिरने वाले नालों को टेप करने से गंगा मैली होने से बच गयी मगर प्रशासन के लिए नाला टेपिंग करना मंहगा पड़ गया है घरों ने निकलने वाली छोटी छोटी नालियाँ गंगा को अभी भी मैला कर रही है इसके साथ ही सीवर समस्या भी जस की तस बनी हुयी है पर अब प्रशासन इस समस्या को भी दूर करने की तैयारी कर चुका है कानपुर नगर निगम ने पहल करते हुये NIUA, NMCG, IIT के सहयोग से गंगा पाइलट सफाई का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है प्लान पर कई बैठकों के साथ चर्चा भी होनी शुरु हो गयी है संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त नालों को बन्द करने से गंगा साफ़ नहीं होगी बल्कि प्रदूषित पानी को शुद्ध पर इसे प्रयोग में लाने से पानी संकट और गंगा दोनों को बचाया जा सकेगा ये बात कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर विनोद तारे ने साबित कर दी है उन्होंने कड़े शोधों के बाद पाइलट प्रोजेक्ट को तैयार कर लिया है इस प्रोजेक्ट से नालों के किनारे सीवर लाइन बिछायी जायेगी और घरों की लाइनों को इससे जोड़ा जायेगा घरों के बाहर बहने वाले नाले को नदी का रुप दे कर पानी को लोगों के प्रयोगलायक बनाया जायेगा यह रणनीति लोगों की जागरुकता पर निर्भर होगी साथ ही धरातल पर दिखने के लिए लम्बा समय भी लगेगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।