रिपोर्ट - राजित राम यादव
बस्ती जिले में मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा वार 14- 14 टेबल लगाए जा रहे हैं इसके अलावा 1-1 टेबल अतिरिक्त लगाया जाएगा जिस पर पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलट की गिनती के लिए 5 गणना अभिकर्ता को भी तैनात किया गया है।बस्ती जिले में 23 मई को मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना के लिए 14-14 टेबल बनाये जा रहे है जबकि एक- एक टेबल बैलेट गणना के लिए अतिरिक्त लगाया गया है ।मतगणना के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रिक समान मतगणना कछ में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।मतगणना छेत्र में 12 सी0सी0 कैमरा और 12 वीडियो कैमरा लगाया गया है।सुरछा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं मतगणना परिसर में इस बार फायर ब्रिगेड ,पेयजल, एंबुलेंस आदि की भी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी बस्ती डॉ0राजशेखर ने बताया कि प्रत्याशियो के मतगणना के दिन किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंन्ध है।उन्होंने बताया कि मतगणना से सम्बंधित सभी प्रकार के दिशा निर्देश भी प्रत्यासियो को दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।