ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में
घंटाघर चैराहे पर स्थापित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का उपस्थितजनो से
माल्यार्पण किया तथा अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रमुख वक्ताओं में
सुरेश गुप्ता ने कहा कि चैधरी जी किसानो के मसीजा थे। सुरेश गुप्ता ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की आज हम 32वी पुण्यतिथि मना रहे है।
देश में आज बेरोजगारी की भारी समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए चैारी
साहब ने बताया था कि लघु एवं कुटीर उधोगों को प्रोत्साहन ही एक कारगर नीति
है। जब अधिक रोगार सृजन होगा तब बेरोजगारी हटेगी। इसके साथ उन्होने किसानो
की हालत में सुधार की हिमायत की थी। सुरेश गुप्ता ने कहा चैधरी साहब का
मानना था कि जब तक किसानो का अर्थिक सुधार नही होगा, तब तक देश का भी
आर्थिक सुधार नही हो सकता। देश का विकास खेत और खलिहान से होकर गुजरता है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा मुख्यमंत्रित्व काल में
नहर की पटरियों पर चलना ब्रिटिश दौर से प्रतिबन्धित था। पटरियों पर चलने
पर जुर्माना देना पउता था। चैधरी साहब ने इस प्रतिबन्ध को कानूनन खत्म
कराय। वहीं सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा चै0 साहब ने जो नैतिक मूल्यों
की स्थापना की वह मूल्य उन्हे संस्कर के रूप में हासिल हुए थे। चै0 साहब
सिद्धान्त व नीतियो ंवाले व्यक्ति थे तथा जातिवाद के घोर विरोधी तथा
इमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। कार्यक्रम में रामकुमार एडवोकेट, कांग्रेस
कमेटी अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, बसपा ग्रामणी अध्यक्ष सुरेन्द्र
कुशवाहा, विमलेश पाठक, अमिताभ बाजपेयी, शंकर दत्त मिश्रा, शाकिर अली
उस्मानी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।