ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
लोहिया के संयुक्त तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह
की गंगा बैराज स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण का आयोजन
किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष चौबे चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते
हुए कहा, कि नेता जी कहा करते थे। कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव के
खेतों और खली वालों के बीच होकर गुजरता है। देश के एक किसान के घर पैदा
होकर प्रदेश व देश की राजनीतिक क्षेत्र के द्वारा देश की जनता किसानों
मजदूरों व कामगारों के आर्थिक उन्नति की योजनाएं बनाकर सरकार के माध्यम से
लागू करा गए। जो आज भी लागू है। क्योकि नेता जी खुद एक किसान परिवार से थे।
वही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए आशीष चौबे ने कहा कि जिंदा कॉमें 5
साल तक इंतजार नहीं करती। जहां एक तरफ सभी राजनैतिक दल हार की समीक्षा कर
रहे हैं। तो वही पीएसपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर नई ऊर्जा के साथ
फिर संघर्ष करने लगे हैं। इसी क्रम में गंगा बैराज पर आज सैकड़ों की तादाद
में युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पीएसपी ने अपनी ताकत का एहसास कराया।
मुख्य रुप से उपस्थित आशीष चौबे, किसलय दीक्षित, वरुण गुप्ता हरी कुशवाहा
यामीन खान वारसी आनंद शुकला शैलेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी
तरफ पीएसपी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि के अवसर पर
श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य रुप से उपस्थित शिव मोहन सिंह चंदेल, डॉ
प्रिया सिंह, राजू ठाकुर, सचिन वोहरा आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।