ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
राजस्व सामयिक संग्रह अमीन सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने केन्द्र में भाजपा की सरकार
बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई
दी है। वीरेन्द्र कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि हमें उम्मीद है
कि सरकार अब सामयिक संग्रह अमीनो व सामयिक संग्रह अनुसेवकों का सम्पूर्ण
समायोजन करने के मामले में जल्द कार्यवाही करेगी। उन्होंने अपने पत्र में
कहा है कि राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अनुसार प्रदेश में 3000 से अधिक पद
अमीनो के खाली हैं जबकि समायोजन के लिए मात्र 2200 पात्र अमीन अवशेष हैं।
इसी तरह संग्रह अनुसेवकों के पद उनकी संख्या से अधिक खाली हैं। वीरेन्द्र
कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय भी मागा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।