न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश
महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी जी को भाजपा
संसदीय दल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने पर उनको
हार्दिक बधाई दी है।ये अभूतपूर्व जनादेश मोदी जी की नीति, उनके नेतृत्व और उनकी लोकप्रियता का
जनादेश है। जनता का प्रचण्ड जनादेश उनकी लोकप्रियता का घोतक है। आज 130
करोड़ भारतीयों को यह विश्वास है कि हमारा देश एक सुरक्षित, मजबूत और
ईमानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के उत्कृष्ट
सोपानों को प्राप्त करेगी, उनका मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास और सबका
विश्वास के आधार पर देश की सेवा करना है।नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की गरीब कल्याणकारी नीति,
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण, सबका साथ-सबका विकास और सबका
विश्वास के मूलमंत्र के साथ देश की वैश्विक साख बढ़ाया है। आदरणीय
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, भारत अब 2022 में आजादी के 75 साल पूरे करेगा
तब तक हम हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था
वैसा मजबूत, समृद्ध, विकसित तथा समावेशी भारत का निर्माण पूरा होगा।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला,
डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य,
कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक
कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार,
प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ
त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल,
शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, अन्जुला
माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र,
डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक
पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क
विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक
अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव,
राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी
भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं
सत्य प्रकाश जी, अशोक तिवारी ने नरेन्द्र मोदी जी को भाजपा संसदीय दल
और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने पर उनको हार्दिक बधाई
दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।