ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
वीणा पाणि इण्टर कालेज के तत्वाधान में प्रबंध सुंदर लाल
यादव की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत की ओर एक जागरुकता अभियान चलाया गया।
जानकारी देते हुए सुंदर लाल यादव ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं और 17 यूपी
एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छ भारत की ओर एक जागरुकता अभियान के तहत
छात्रों ने जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें की जागरुकता अभियान,
नुक्कड़ नाटक, रैली का आयोजन किया गया। छात्राओं और 17 यूपी एनसीसी
कैडेटों ने आम जनमानस को सफाई के लिए जागरुक किया और कहां की सफाई से आप तो
स्वस्थ रहेंगे और आपको परिवार भी स्वस्थ रहेगा। गंदगी के कारण कई तरह की
संक्रामक बीमारियों जन्म लेती है। इसके लिए सफाई जरुरी है अपने आसपास गंदगी
जमा ना होने दें। और साफ-सफाई का ध्यान रखें। मुख्य रुप से उपस्थित सीमा
यादव, अर्जुन सिंह, राघवेंद्र सिंह, सोनू यादव, अमन त्रिवेदी आदि लोग मौजूद
रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।