बस्ती - आवास योजना पूरी तरह नि:शुल्क, किसी को न दें पैसा,डीएम ने जारी किया हेल्पलाइन न0 - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 30 June 2019

बस्ती - आवास योजना पूरी तरह नि:शुल्क, किसी को न दें पैसा,डीएम ने जारी किया हेल्पलाइन न0

 


रिपोर्ट - राजित राम यादव

 जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) जनपद के समस्त नगर निकायों में संचालित है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को तीन किस्तो में अनुदान की धनराशि डूडा/शूडा के माध्यम सें दी जा रही है। यह योजना केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क है। यदि कोई भी व्यक्ति इस योजना के लाभार्थी/पात्र व्यक्यिों से आवेदन पत्र भराने, आवास योजना में नाम सम्मलित कराने या आवास निर्माण के समय दी जाने वाली अनुदान राशि के संबंध में किसी भी प्रकार से पैसे की मांग करता है तो उक्त की सूचना तत्काल श्री सुधान्शु त्रिपाठी सीएलटीसी डूडा के मो0 नं0 8573000312 या मुख्य विकास अधिकारी बस्ती के मो0 नं0 9454464714 पर दी जा सकती है। योजना का प्रचार-प्रसार नगर निकाय के समस्त वार्डो में कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी/दलाली से बचने के लिए शंका होने की दशा में तत्काल उक्त नम्बरों पर सूचना दे, जिससे सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति को मिल सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।