न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
बहराइच के बलहा विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने आज कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लिया बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समस्त अति पिछड़े दलितों को धोखा देने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश से शराब बंद नहीं हो जाता प्राथमिक विद्यालय से डांट हटा करके कुर्सी और मेज का बंदोबस्त नहीं हो जाता और समान शिक्षा नहीं हो जाता तब तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा समीक्षा बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपील की है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।