रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में बीते तकरीबन 14 दिन
पूर्व मारपीट के मामले में जख्मी युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर
जाम लगा दिया| तकरीबन दो घंटे लगे जाम के बाद अधिकारीयों से कई चरणों में
वार्ता भी हुई लेकिन बात नही बनी| इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर
दिया| जिससे आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया|कोतवाली फ़तेहगढ़ के
जिला जेल चौराहा ग्रानगंज निवासी राजेश कुमार पुत्र कन्हैया लाल के साथ
बीते 5 जून की रात 11 बजे मोहल्ले के ही सुभाष, सुधीर, नन्हे लाल पुत्र
रामप्रकाश आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया था| जिसके राजेश के गंभीर चोटे
आयी थी| घटना के घायल राजेश को लोहिया अस्पताल से सैफई मेडिकल कालेज रिफर
कर दिया था| जंहा उसका काफी इलाज चला| पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी
सुभाष, सुधीर, नन्हे लाल, मोहन व रामप्रकाश के खिलाफ 147, 452, 324, 323,
504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था| इलाज के दौरान राजेश की मौत हो
गयी|
परिजन उसका शव लेकर पंहुचे तो उन्होंने जिला जेल चौराहे पर
शव रखकर जाम लगा दिया| जिसकी जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह
फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे लेकिन बात नही बनी| इसके बाद सीओ अमृतपुर
सुरेन्द्र तिवारी व सिटी मजिट्रेट रामअक्षयवर सिंह चौहान, शहर कोतवाल
सुनील कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा विनय प्रकाश राय मौके पर आ
गये|परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें संतुष्ट नही कर
पाये| देखते ही देखते पुलिस ने भीड़ पर अचानक लाठी चार्ज कर दिया| जिससे
अचानक भगदड़ मच गयी| पुलिस की लाठी चार्ज से भीड़ भड़क गयी और उसने रेलवे
ट्रेक से पत्थर उठाकर पुलिस पर पथराव कर दिया| पुलिस ने काफी प्रयास के बाद
भीड़ को काबू किया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी व मुकदमा तरमीम करने का
भरोसा दिया जिसके बाद भीड़ शांत हुई| पुलिस ने शव ठेली पर रखकर उसके घर
पंहुचा दिया| नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि पुलिस को उचित कार्यवाही के
निर्देश दिये गये है|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।