वाराणसी-एसटीपी का किया निरीक्षण गंगा का पानी आचमन योग्य बनाना लक्ष्य - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 June 2019

वाराणसी-एसटीपी का किया निरीक्षण गंगा का पानी आचमन योग्य बनाना लक्ष्य



ब्यूरो कैलाश सिंह विकास 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को  वाराणसी में नमामि गंगे के अंतर्गत चल रही योजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा की। इस दौरान माननीय मंत्री ने कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए  सरकार दृढसंकल्पित है। उद्गम स्थल गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा की पानी को आचमनयोग्य बनाना लक्ष्य है और इसके लिए तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए उत्तराखंड और झारखंड के सभी प्रोजेक्ट इस वर्ष के अंत तक पूरे हो जाएंगे। कानपुर में टेनरी से होने वाले प्रवाह को रोकने काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा के लिए अविरलता सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए सहायक नदियों की पवित्रता और अक्षुणता के लिए भी काम चल रहा है।

इससे पूर्व सुबह उन्होंने दीनापुर स्थित 140 एमएलडी की नवस्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। राजघाट पर गंगा प्रहरी वालंटियर से मुलाकात की और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने नाव से राजघाट से अस्सी घाट तक गंगा में बहने वाली नालों और घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि वाराणसी में 23 नालों से सीधा पानी गंगा में गिरता था। जिसमें से 20 को एसटीपी से जोड़ दिया गया है जबकि असि सहित तीन नालों को रमना एसटीपी से जोड़ दिया जाएगा जो इस साल पूरा होना प्रस्तावित है। शाम में उन्होंने रमना स्थित एसटीपी का मुआयना किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने दीनापुर और रमना स्थित एसटीपी का किया निरीक्षण

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।