अयोध्या की विवादित भूमि पर एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है. आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने 18 सांसदों के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं. शेड्यूल के मुताबिक, उद्धव ठाकरे सुबह 9 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और 11 बजे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगें. उद्धव के दोबारा अयोध्या आने के इस कदम को राम मंदिर निर्माण की पहली सीढ़ी के तौर पर देखा जा रहा हैलोकसभा चुनाव से पहले भी उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ अयोध्या का दौरा किया था और राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया था. अब लोकसभा चुनाव के बाद साधु-संतों के जयकारे के बीच उद्धव ठाकरे खुद भी 16 जून को अपने 18 सांसदों के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं.जब लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे पहली बार अयोध्या पहुंचे थे, तब कहा था कि राम हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं हैं. शिवसेना राम के नाम पर कभी वोट नहीं मांगेगी. लोकसभा चुनाव के बाद हम फिर अयोध्या आएंगे. वैसे देखा जाए, तो उद्धव ठाकरे की सियासी विरासत ही अयोध्या से जुड़ी है. हालांकि ये बात अलग है कि उनको इसे अयोध्या यात्रा के साथ संभालने का ख्याल तीन दशक बाद आया
Sunday, 16 June 2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने 18 सांसदों के साथ पहुंचेगे आज अयोध्या , हो सकता है...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।