आज इंडिया जीतेगा और पाकिस्तान का टीवी टूटेगा.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 16 June 2019

आज इंडिया जीतेगा और पाकिस्तान का टीवी टूटेगा..



                 ICC world cup 2019 India vs Pakistan 


आज मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान 12वें विश्व कप के सबसे बड़े मैच का गवाह बनने जा रहा है। वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मैच में टीम इंडिया अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफआज  मैच खेलने जा रही है। पूरी दुनिया की नजर इस वक्त मैनचेस्टर पर गड़ी हुई है कि क्या विराट की अगुआई वाली टीम इंडिया अपनी जीत की उस लय को कायम रख पाएगी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इससे पहले विश्व कप के सभी यानी छह मैचों में हराया है और सातवीं बार विराट की सेना पाकिस्तान को रौंदने के लिए तैयार है। 

20 वर्ष के बाद एक बार फिर से मैनचेस्टर में भारत व पाकिस्तान विश्व कप का मुकाबला रविवार को खेलने उतरेंगे। इस मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को पहले 47 रन से हराया था। अब दूसरी बार विराट की अगुआई वाली टीम इंडिया पर अपने उसी प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है। इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया पाकिस्तान से मजबूत है, लेकिन पाकिस्तान की टीम चौंकाने का दम तो जरूर रखती है। 

भारतीय टीम में धवन नहीं हैं तो पारी को शुरू करने की जिम्मेेदारी रोहित के साथ लोकेश राहुल संभाल सकते हैं। तीसरे नंबर पर विराट होंगे तो चौथे नंबर पर विजय शंकर या फिर दिनेश कार्तिक में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इसके बाद धौनी, केदार जाधव व हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाएंगे। भुवी और बुमराह इस वक्त अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़े हथियार साबित होंगे। शमी को मौका मिलता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। अनुमान ये है कि मैच के बीच-बीच में बारिश होती रहेगी तो मौसम को देखते हुए शायद टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।