ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर
इसे वृहद तरीके से ग्रीन पार्क में आयोजन कराने के सम्बन्ध में विकास भवन
के सभागार में अधिकारी के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। जिसमे डीएम विजय
विश्वास पन्त ने कहा कि योग से बड़ी-बड़ी बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है
।आज देश के साथ साथ विदेशों मे योग का डंका बज रहा है। योग करके लोग
स्वस्थ बन सकते है। जिसके लिए सुबह 15-20 मिनट योग अवश्य सबको करना चाहिए।
योग करके पूरे दिन आपकी ताकत दुगनी हो जाती है। 21 जून को ग्रीन पार्क में
आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विश्व योग दिवस का भव्य कार्यक्रम सुबह 5
बजे प्रारम्भ होकर लगभग 7 बजे तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक व
ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस आयोजित होगा।प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा
मोती झील ,नानाराव पार्क और फूल बाग में योग कराया जाएगा। और जहां पर भी
मार्निग वाक के लिए लोग एकत्र होते है ।वे 15 जून से 20 जून पखवारे के तौर
पर योग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि
मेले के तौर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। सभी को अपने
स्वास्थ्य के विषय मे सोचना चाहिए। और योग अवश्य करना चाहिए। पहले से योग
की तैयारी करने के लिए केडीए , नगर निगम ,विकास भवन में प्रशिक्षण
कार्यक्रम आयोजित करके अधिकारी व कर्मचारियों को योग गुरुओं द्वारा
प्रशिक्षण कराया जायेगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 21
जून को ग्रीन पार्क जरूर पहुचे ।और अपने स्वस्थ्य के लिए जागरूक हो।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।