कानपुर - प्लास्टिक व्यपारियो ने प्रतिष्ठान बंद कर किया प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 June 2019

कानपुर - प्लास्टिक व्यपारियो ने प्रतिष्ठान बंद कर किया प्रदर्शन

 
 


ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में प्लासिटक पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है ।जिसको लेकर मंगलवार को शहर में जिला प्रशासन के आदेश पर 32 टीमें शहर में भ्रमण कर  प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारो का चालान करना शुरू कर दिया है ।जिससे व्यपारियो में रोष व्याप्त हो गया है । प्रशासन के इस फैसले से नाराज प्लास्टिक व्यापरियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बन्दकर मेस्टन रोड पर जमकर नारेबाजी की ।कानपुर मर्चेंट एसोसिएशन महामंत्री ज्ञानेंद्र जयसवाल ने बताया कि शासन का आदेश आया हुआ है ।कि केवल कैरी बैग पर प्रतिबंध  है न कि पीपी बैग पर लेकिन अधिकारी सभही प्रकार की पालीथिन को प्रतिबंधित बताते हुए जबरन चालान कर रहे है ।जिसका हम लोग विरोध कर रहे है ।और दो दिनों के लिए बाजार बन्दी भी की है ।अगर हमारी माँगेे नही सुनी जाएगी तो व्यपारी  आंदोलन को मजबूर होंगे। अधिकारी खुद ही भृमित है ।की उन्हें क्या करना है ।उन्हें जो मिल रहा है उसे प्रतिबंध कर चालान कर रहे है ।यह पुरी तरह से व्यापारियों के साथ अन्याय है। हम इसे बर्दाश्त नही करेंगे। हमारी मांग है कि पैकिंग बैग को चलने दे अन्यथा व्यपारी सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।