ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
राजस्व सामयिक संग्रह अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान
में सामयिक संग्रह अमीनो व अनुसेवकों ने सी आर ए कार्यालय द्वारा
विनियमितिकरण के लिए मांगी गयी सूची लम्बे समय से न भेजने के बिरोध में आज
तहसील सदर में धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार सदर ने प्रतिनिधि मण्डल को
वार्ता के लिए बुलाया और आस्वाशन दिया कि 24 घण्टे में सूची सी आर ए
कार्यालय भेज दी जाएगी। उसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। वीरेन्द्र कुमार
ने कहा कि स्थापना लिपिक सर्वेश निगम की उदासीनता के कारण सूची सी आर ए
कार्यालय नहीं पहुंची है। स्थापना लिपिक नहीं चाहते हैं कि सामयिक
कर्मचारियों का विनियमितिकरण हो। यही वजह है कि जान बुझ कर सूची रोकी गई
है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जब तक सूची सी आर ए कार्यालय नहीं भेजी
जाएगी तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आज धरना देने वालों में
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा संजय श्रीवास्तव, संजय
अवस्थी, मनोज तिवारी, रामचंद्र शर्मा, प्रवीण बाजपेई, रामेंद्र तिवारी आदि
उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।