ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा
यु.एच.एम अस्पताल ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ विवेक
श्रीवास्तव एडीएम नगर एवं डा अशोक शुक्ला सीएमओ कानपुर ने किया। एडीएम ने
बताया अमूमन लोगों में यह धारणा रहती है रक्तदान करने से कमजोरी होती है।
इसलिए रक्तदान करने से लोग कुछ ज्यादा ही घबराते है। लेकिन यह नहीं सोचते
है कि बूंद बूंद रक्त देकर किसी दूसरे लोगों की जान भी बचाई जा सकती है। डा
अशोक शुक्ला एवं आर के ने बताया रक्तदान जितना फायदा उस जरूरतमंद को देता
है। उससे कहीं ज्यादा फायदा रक्तदान करने वाले को मिलता है। शोध के मुताबिक
लगातार रक्तदान करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा दूर रहता है।
यही
नहीं, ऐसा करने से हमारे खून में कैलोस्ट्रॉल जमा नहीं होता है। और साथ ही
जो वायरस हमारे शरीर में अपनी जगह बना लेते हैं, वो भी रक्तदान के दौरान
शरीर से बाहर निकल जाते हैं। लखन शुक्ला मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस ने बताया
जिन्होंने इस बार 14 वी बार रक्तदान किया आप जब रक्तदान करते हैं। तो इससे
एक या दो नहीं बल्कि चार लोगों तक की जान बचाई जा सकती है। जब एक ब्लड
यूनिट के चार हिस्से कर दिए जाएं, उनके रेड ब्लड सेल और वाइट ब्लड सेल
अलग-अलग हो जाएंगे और प्लास्मा भी अलग हो जाएंगे तो उसके बाद वो चार लोगों
के काम आ सकता है।14 वी बार रक्तदान करने पर एडीएम नगर व सीएमओ ने लखन
शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तेज कौर डा एस सी
वर्मा प्रभारी उर्सिला ब्लड बैंक अमित पांडेय मेजर अमित सुरक्षाधिकारी
रिजर्व बैंक शरद तिवारी तृप्ति सूरज अंकुश वी केन संस्था के विभू
चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।