कानपुर - समस्त नालों की सफाई की जांच हेतु जिलाधिकारी ने 27 जिला स्तरीय अधिकारियों को नालों की सफाई हेतु जांच कराने के दिये निर्देश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 June 2019

कानपुर - समस्त नालों की सफाई की जांच हेतु जिलाधिकारी ने 27 जिला स्तरीय अधिकारियों को नालों की सफाई हेतु जांच कराने के दिये निर्देश

रिपोर्ट - अभिलाष

समस्त जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में  कल हुए जल भराव की समस्या का निस्तारण के सम्बंध में एक्शन प्लान बना आज शाम तक दे । जिसे  29  जून  तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करालें की उनके क्षेत्रो में किस कारण से जल भराव की समस्या उतपन्न हुई तथा कैसे उसका निस्तारण हो एक एक बिंदु पर एक एक प्वाइंटवार निस्तारण के साथ उसका समाधान भी हो जाये ।किसी भी स्थिति में  उनके क्षेत्रो में दोबारा जल भराव की समस्या  तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।जनता को जल भराव की समस्या का सामना नही करना पड़े इसके लिए केवल और केवल नगर निगम ही  जिम्मेदार है । जोन -1  के एचसीएन रमेश चन्द्र श्रीवास्तव के क्षेत्र में नाला सफाई का कार्य नही हुआ  जिसकी वजह से जल भराव की समस्या उनके जोन में उतपन्न हुई  तथा विगत  10 दिनों से वे  छुट्टी पर भी है इससे उनकी लापरवाही प्रतीत होती है उनके खिलाफ  एडवर्स इंट्री देते हुए कड़ी कार्यवाही करने के   निर्देश दिये। समस्त जोनल अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप के क्षेत्र में जल भराव की समस्या  अब हुई तो उसकी जिम्मेदारी  तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी  ।


 जिसमे उनको  275 नालों की जांच 29 जून तक करनी है ।उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्री विजय विश्वास पन्त ने  कलेक्ट्रेट सभागार में जल भराव की समस्या से जनता को निजात दिलाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने समस्त जोनल अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके जोन में जल भराव की समस्या के जिम्मेदार केवल और केवल नगर निगम ही है, समस्त जोनल अधिकारी आज शाम तक अपने क्षेत्रों में कल किस कारण से जल भराव की समस्या उतपन्न थी की सूची  प्वाइंट वार  बनाकर दे और उसका निस्तारण भी कैसे हो वह भी कराना सुनिश्चित कराये।उन्होंने कहा कि यदि  दोबारा वहां जल भराव  की समस्या हुई  तो जोनल । प्रत्येक दशा में 29 जून तक समस्त कार्य करवा लें 29 जून को उक्त के सम्बंध में बैठक आयोजित की जायेगी समस्त जोनल अधिकारी बैठक में  बताए कि उन्होंने क्या  समाधान किया ।  जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय 27 अधिकारियों को नगर निगम द्वारा किये गए नालों की सफाई हेतु जांच कराने को निर्देशित किया ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।